अजयगढ़: अजयगढ़ में टला बड़ा हादसा, दुकान के पास गिरा जर्जर पेड़, मची अफरा-तफरी
Ajaigarh, Panna | Apr 26, 2026 अजयगढ़ नगर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पूरन विश्वकर्मा की दुकान के पास खड़ा कई वर्षों पुराना जर्जर पेड़ अचानक भर भराकर गिर पड़ा। घटना के समय वहां किसी के मौजूद न होने से बड़ा नुकसान टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पेड़ गिरते ही आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में घरों व दुकानों से ब