ग्वालपाड़ा: झंझरी गांव में सड़क पार कर रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर
अनंत कुमार की रिपोर्ट ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव में सड़क पार कर रहें एक 7 वर्षिय बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ति करवाया गया। जानकारी अनुसार ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झंझरी वार्ड 08 निवासी रामा महतो का पुत्र गोलू कुमार घर के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में बाइक ने टक्कर मार दी।