बेलदौर: पचाठ गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू
बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर बारह पचाठ गांव में रविवार की दोपहर दो बजे आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। आस-पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे यह विकराल रूप धारण नहीं कर पाया। पीड़ितों में महादेव पौद्दार के पुत्र दिलीप एवं अरविंद पौद्दार का नाम शामिल है। वहीं पड़ोसी राधे यादव के घर को भी इससे क्षति पहुंचने की खबर है।