ड्रमंडगंज के महोगढ़ी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान देवदत्त सिंह उर्फ पप्पू सिंह मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे डीजे वाहन के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। 60 वर्षीय देवदत्त सिंह अपने घर से बाइक से ड्रमंडगंज बाजार जा रहे थे कि घर से 50 मीटर दूर ड्रमंडगंज हलिया मार्ग पर पहुंचे तो रतेह चौराहा की ओर से तेज गति से आ रहे डीजे वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे घायल हो गए।