रूड़की: बेलडा गांव में अपने परिजनों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के बेलडा गांव में अपने परिजनों के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले राजवीर नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजवीर लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजवीर को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने राजवीर के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।