शिमला शहरी: विश्व पर्यटन दिवस पर शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचे पर्यटकों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया
जिला शिमला में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शनिवार को एक बजे शिमला कालका रेल के माध्यम से पहुंचने पर पर्यटकों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।जिला पर्यटन विकास अधिकारी जगदीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला में रोजाना हजारों टूरिस्ट घूमने पहुंचते है। इसलिए रेलवे स्टेशन पर टूरिस्ट का स्वागत किया गया।