मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार 23 जनवरी को दोपहर1 बजे छतरपुर जिले से अनूपपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे गुरू द्रोणाचार्य स्टेडियम कोतमा में आयोजित मंत्री प्रीमियर लीग (क्रिकेट टूर्नामेंट) में सम्मिलित होंगे।