बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में पंचायत विकास दिवस को लेकर हुई बैठक, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में पंचायत विकास दिवस को लेकर बैठक गुरुवार की शाम 04:00 बजे आयोजित की गई. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. 28 जून को आयोजित पंचायत विकास दिवस का थीम महिला हितेषी पंचायत है.