रजौन मोड़ के पास तेज रफ्तार ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक बाल मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बाल मजदूर के शव को शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।