श्योपुर: साहिबजादों ने धर्म रक्षा हेतु किया सर्वस्व न्यौछावर, सरस्वती शिशु मंदिर में वीर बाल दिवस मना, प्रदर्शनी लगी
श्योपुर। शहर की रेलवे कॉलोनी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वीर बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे जोरावर सिंह और साहिबजादे फतेह सिंह के बलिदान को याद किया गया।