थाना प्रभारी गोपेंद्र राजपूत ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि अभिषेक पटेल निवासी ग्राम उड़ना पौड़ी ने सूचना दी कि उसका साल राज पटेल प्रयागराज उत्तर प्रदेश से उसकी पत्नी शिवानी पटेल को लेने आया था जिसके साथ शिवानी और उसे प्रयागराज जाना था इसके बाद उसका साला उसकी गाड़ी लेकर उड़ना बाजार गया इसके बाद उसकी लाश एक खेत में मिली। पाटन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।