दरभंगा के समाहरणालय परिसर में बहादुरपुर विधानसभा से बिहार सरकार के निवर्तमान मंत्री सह निवर्तमान विधायक मदन सहनी ने गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद मदन सहनी ने गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरपुर विधानसभा में बहुत सारे काम करने हैं और विकास करने हैं।