शराब की तस्करी मामले में समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और उत्पाद पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई इस दौरान रोसड़ा थाना क्षेत्र के सुनील कुमार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सुनील कुमार दिल्ली से गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से समस्तीपुर शराब लेकर पहुंचा था। रेल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।