हुलासगंज: प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में 35,238 लोगों ने ली दवा, CHC हुलासगंज में आयोजित बैठक के बाद दी गई जानकारी
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन (MDA) अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हुलासगंज में लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर प्रकाश की अध्यक्षता में संध्याकालीन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान की प्रगति पर चर्चा हुई।