हुलासगंज: धवल बीघा गांव में घर में लगी आग, एक मवेशी की मौत, महिला घायल
धवल बीघा गांव के एक घर में शुक्रवार की रात्रि भीषण आग लग गई जिसमें उपेंद्र ठाकुर की पत्नी कांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उनके एक मवेशी की आग में जलने से मौत हो गई। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे जानकारी देते हुए कहा कि हमारी पत्नी घर में सोई हुई थी तभी अचानक आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे यह हालत हुईं।