हसनगंज: आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर मियागंज बड़े चौराहे के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा, घायल
आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मियांगंज बड़े चौराहे के समीप एक बाइक सवार अधेड़ अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों नेएम्बुलेंस की मदद से मियांगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।