गुमला छत्तीसगढ़ नेशनल हाईवे स्थित रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टुडूरमा गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से केराडीह गांव निवासी 21 वर्षीय मांगेल मुंडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर रायडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को टेंपो से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।