गुलाना: सलसलाई बिजली केंद्र में लापरवाही का करंट: केबल फॉल्ट से दहशत, शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों को मिला खाली दफ्तर
सलसलाई विद्युत वितरण केंद्र की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। क्षेत्र में लगातार बिजली के तारों और केबलों में फॉल्ट होने तथा विभागीय कर्मचारियों की कथित लापरवाही से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत वितरण केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला