पन्ना: मजदूरी मांगी तो हीरा खदान संचालक ने लोहे की रॉड से पीटा। एसपी से लगाई मदद की गुहार।
Panna, Panna | Jun 10, 2026 बुंदेलखंड की धरती से एक बार फिर दबंगई और इंसानियत को शर्मसार करने वाली खौफनाक खबर सामने आई है। मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का है, जहाँ पसीना बहाकर अपनी मेहनत की मजदूरी मांगना आदिवासी युवक को इस कदर भारी पड़ गया कि उन्हें पैसों के बदले लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया और जातिसूचक गालियां दी गईं।