मेड़ता: इंदावड गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव ,गांव में फैली सनसनी, पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की शुरू
Merta, Nagaur | Jun 10, 2024 मेड़ता सिटी के निकटवर्ती ग्राम इंदावड के एक खेत में पेड़ से लटका युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर गोटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के शव को नीचे उतारकर शव के पहचान प्रयास किए गए। शव की पहचान ग्राम मोकाला निवासी कालू राम बेड़ा के रूप में हुई । पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।