मेड़ता: दो पक्षों के बीच हुए लाठी भाटा जंग के मामले में धरना तीसरे दिन हुआ समाप्त
Merta, Nagaur | Jun 10, 2024 मेड़ता शहर में दो दिन पहले दो पक्षों के बीच हुई लाठी-भाटा जंग के बाद आज तीसरे दिन शाम को चारभुजा चौक में चल रहा धरना समाप्त हो गया। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस-प्रशासनिक कार्रवाई के प्रति संतोष जताते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की गई। वहीं प्रशासन ने भी घटना वाले संवेदनशील इलाके में शांति बनाए रखने के लिए एक अस्थाई पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया है।