मेड़ता: मेड़ता सिटी शहर के वार्ड नंबर 26 में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी, घटना में 17 लोग हुए घायल
Merta, Nagaur | Jun 8, 2024 बच्चों में साइकिल चलाने को लेकर हुए झगड़े में दो पड़ोसी पक्ष भिड़ गए। घरों पर पत्थरबाजी के साथ लाठियों से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं तनाव के हालात को देखते मौके पर 6 थानों का पुलिस जाप्ता तैनात है और बाजार बंद भी है। घटना मेड़ता के वार्ड 26 में तेलियों के मोहल्ले की है।