अमरोहा: अमरोहा में अंबेडकर जयंती पर चित्रकार ने कोयले से चित्र बनाकर दी श्रद्धांजलि
Amroha, Amroha | Apr 14, 2026 अमरोहा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर एक युवा कलाकार ने अपनी अनोखी कला से उन्हें खास अंदाज में नमन किया। नगर निवासी चित्रकार ज़ुहैब खान ने दीवार पर कोयले से बाबा साहेब का चित्र बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जीवंत करने का प्रयास किया।