हनुमानगढ़: टाउन में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में, 8 वर्षीय बालक पर किया हमला, नगर परिषद पर उठे सवाल
हनुमानगढ़ टाउन में आवारा कुत्तों का आतंक अब मासूमों की जान पर भारी पड़ने लगा है। हाल ही में सामने आई घटना में टाउन में गली में खेल रहे एक 8 वर्षीय बालक पर कुत्ते के हमले ने यह साबित कर दिया कि शहर में अब बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। आवारा कुत्तों ने गरीब परिवार के बालक रोशन के पैरों में काट लिया, जिससे रोशन घायल हो गया।