पुलिस ने सट्टा पर्ची लिखते एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद 12 बजे ए एस आई रोहताश कुमार ने गश्त के दौरान निरंकारी भवन के पास से सुधीर कुमार को सट्टा लिखते हुए को गिरफ्तार कर उसके पास से सट्टे की पर्चियां व 470 रूपये नगदी बरामद की है। पुलिस ने यह मामला जुआ अधिनियम में दर्ज किया है।