बिसौली: तर्कपरोली गांव में तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से महिला की हुई मौत
Bisauli, Budaun | May 13, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के तर्कपरोली गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए एक जगह पर खड़े थे। इसी दौरान तेज तूफान में एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर लोगों के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक महिला की मौत हो गई।