अररिया: खरैयाबस्ती में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 14, 2024 अररिया नगर थाना क्षेत्र के खरैयाबस्ती में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक सरफराज को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉ अविनाश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को सीटी स्कैन करवाने की सलाह दि है।