अररिया: मध्यान भोजन खाने से मध्य विद्यालय जितवारपुर के लगभग 100 बच्चे बीमार सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 14, 2024 अररिया के पटेगना पलासी के मध्य विद्यालय जितवारपुर में मध्याहन भोजन खाने से करीब 100 बच्चे बीमार पड़ गए जिसके बाद आनन-फानन में सभी बच्चों को गांव से सदर अस्पताल लाया गया है. सदर अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज जारी है. दरअसल, स्कूल में मध्यान भोजन खाने के बाद सभी बच्चे घर लौट गए और शाम होते हीं बच्चों में 'जी मिचलाने' उल्टी और 'चक्कर' आने की शिकायत आने लगी.