कानपुर: जुम्मे की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त सेंट्रल ने दी जानकारी
पुलिस उपायुक्त ने शुक्रवार 2 बजे बताया कि, जुम्मा की नमाज़ के मद्देनज़र, सेंट्रल जोन में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। प्रशासन लगातार धार्मिक गुरुओं एवं मौलानाओं के संपर्क में है, जिन्होंने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।