कानपुर: कानपुर में बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट और बैलेस्टिक प्रोडक्ट बनाने वाली MKU कंपनी का गोपनीय डाटा हुआ चोरी, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर में बुलटप्रूफ जैकेट, बुलटप्रूफ हेलमेट और बैलिस्टिक प्रोडक्ट बनाने वाली एमकेयू कम्पनी का डाटा किसी ने चोरी कर लिया। कम्पनी की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई। ACP क्राइम श्वेता कुमारी ने शुक्रवार 12 बजे बताया कि,कम्पनी का डाटा चोरी होने के मामले में साइबर थाना में एक एफआईआर दर्ज की गई है। IP एड्रेस के जरिए ही जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं।