पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना परिसर में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
बेलसर थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस दौरान थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद का पर्व सिर्फ मुस्लिमों का नहीं बल्कि हम सभी प्रखंडवासियों का है।