संदेश के जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी सुप्रीम कोर्ट के वकील रहे राजीव रंजन सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा होगी ।मैं शिक्षा की ताकत को जानता हूं। हमारी सरकार बनी तो सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं हर घर तक मुफ्त पहुंचाई जाएंगी।उन्होंने कहा कि जनसुराज की विचारधारा अब हर गांव और टोले में पहुंच चुकी है।