अरथूना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारणपुर गांव मे गत दिनों डूंगरपुर जिले के एक युवक महिपाल की मौत को लेकर परिजनों द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुवे चार जनों के खिलाफ अरथूना थाने मे रिपोर्ट,दी थी। सोमवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले मे अरथूना थाना पुलिस ने अल्पेश डिंडोर एवं धनपाल व लोकेश तीन जनों को गिरफ्तार किया हे।