ओरमांझी: रेस्टोरेंट में शाकाहारी की जगह मांसाहारी भोजन परोसने पर हंगामा
ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट में सोमवार देर रात करीब 11 बजे शाकाहारी की जगह मांसाहारी भोजन परोसने पर हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी अधिकारी अपने बेटे का जन्मदिन मनाने पूरे परिवार के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे उसी वक्त यह घटना घटी है।