दिनांक 23.09.26 को सागर पुलिस की इनामी बदमाश मनीष से मुठभेड़ :
₹30,000 का इनामी बदमाश एवं उसका साथी आशीष घायल, दो देशी कट्टे व 05 खाली राउंड बरामद
थाना बड़ा एवं विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी तथा ₹30,000 के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु सागर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.26 को दरमियानी करीबन 3 बजे पुलिस टीम द्वारा बदमाश की धरपकड़ के दौरान उसका पुलिस टीम से सामना नोनिया सेसई रोड घाटी थाना मालथौन क्षेत्र पर हो गया।
पुलिस के अनुसार, मनीष और उसके साथी आशीष द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें मनीष के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं, गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करते हुए भाग रहे आशीष भी घायल हुआ है।
पुलिस टीम द्वारा मौके से आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे, 05 राउंड कारतूस तथा एक बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है। दोनों घायल आरोपियों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
मामले में घटनास्थल की आवश्यक कार्रवाई, हथियार एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन तथा घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई एवं विस्तृत विवेचना जारी है।
#SagarPolice #MPPolice #PoliceAction #SagarPoliceAction #WantedCriminal #MostWanted #PoliceEncounter
Malthon, Sagar | Sep 23, 2026