गोपालगंज: उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस की महिला को ब्लैकमेल कर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा युवक, विरोध करने पर पीटा
जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर पड़ोस का एक युवक दो साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने एक घटना का विरोध करने पर युवक ने महिला की पिटाई कर दी। जख्मी महिला का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। जख्मी महिला ने घटना की जानकारी गुरुवार की दोपहर तीन बजे दी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी की है।