गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के अगस्ता सलामतपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़िता पूनम देवी परिवार के साथ चोचकपुर धाम दर्शन करने गई थीं। इसी दौरान चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर घर में घुसकर कमरे में रखे बक्से को तोड़ा और नकदी के साथ सोने का हार,नथिया,मांग टीका ले गए।