लक्ष्मीपुर: धमना में आयोजित 9 दिवसीय बार्षिक काली पूजा संपन्न, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
धमना गांव स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय वार्षिक काली पूजा मंगलवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई। मुख्य पूजा के दौरान देर शाम से 7 बजे के बाद तक भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर तीन हजार से अधिक बकरों की बलि दी गई।