रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में बुजुर्ग महिला घायल, जीआरपी जवानों ने अस्पताल पहुंचाया
रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में घायल हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामगंजमंडी स्टेशन से गुजरने के दौरान ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। इसी दौरान 65 वर्षीय जडाब बाई पत्नी रामसुख निवासी तमोलिया ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, जिससे वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई।