आगरा: मंडलायुक्त सभागार में यूपी मानव अधिकार आयोग ने संगोष्ठी आयोजित कर जनता को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
आगरा आयुक्त सभागार में यूपी मानव अधिकार आयोग के न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा एवं बृजभूषण ने संगोष्ठी कर जनता को उनके मानव अधिकारों के प्रति जागरूक किया। झोलाछाप डॉक्टर, बिजली बिल कटौती, पुलिस शिकायत, श्रमिक अधिकार हनन व ग्रामीण अस्वच्छता जैसी समस्याओं पर चर्चा की। आयोग में शिकायत दर्ज करने के सरल तरीकों से भी जनता को अवगत कराया गया।