बारुन: बीआरबीसीएल में श्रमिकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मजदूर पांच सूत्री मांगों पर अड़े
बीआरबीसीएल इंटक के तत्वाधान में श्रमिकों द्वारा चल रहा धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा पारित चार श्रम संहिताओं लेबर कोड को लागू करने की मांग को लेकर यह हड़ताल एक अप्रैल से शुरू की गई है। आंदोलन का नेतृत्व इंटक बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री भोला यादव कर रहे हैं। धरने में बीआरबीसीएल इंटक के सचिव राजेश सिंह भी शामिल थे।