मथुरा: फ्लाईओवर पर ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौके पर गई जान; रवि की गर्भवती पत्नी हुई बेसुध
गोवर्धन चौराहा के फ्लाईओवर पर वृंदावन निवासी जयकृष्ण उर्फ निक्की और रवि सैनी अपाचे बाइक पर सवार होकर कैटरिंग का पेमेंट लेने जा रहे थे। रवि जो कि पेशे से हलवाई था, अपने दोस्त निक्की के साथ जैसे ही फ्लाईओवर पर पहुँचा, तभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक दोनों को कुचल दिया जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई