भोरे: रामनगर के पास झरही नदी में मिले एक युवक के शव की हुई पहचान, कल शाम मिला था शव, जांच में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित झरही नदी में बीते कल एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हो चुकी है जो श्रीपुर बंगाली टोला निवासी गोपाल विश्वास के पुत्र गोविंद विश्वास के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर भोरे थाना और श्रीपुर थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। हत्या है या आत्महत्या पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।