हुलासगंज थाने की पुलिस ने रविवार को मिर्जापुर गांव में छापेमारी कर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी सुनील शर्मा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अरविंद किशोर ने रविवार शाम करीब 7 बजे बताया कि सुनील शर्मा के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। वह काफी दिनों से पुलिस से बचने के लिए इधर–उधर छिपकर भाग रहा था।