कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि गोविंद सिंह लोधी निवासी ग्राम थूहा पड़रिया ने रिपोर्ट लिखाई कि जब वह अपने घर में था तभी उसका भतीजा प्रमोद लोधी पुराने विवाद को लेकर उससे गाली गलौज करने लगा । जब उसने गालियां देने से मना किया तो उसके साथ हाथ मुक्कों से जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।