सीतापुर: नगर में ट्रेन में जा रहे व्यक्ति को जहर खुरानी गिरोह ने बनाया शिकार, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद के नगर क्षेत्र में ट्रेन में सफर करते हुए जा रहा व्यक्ति जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ट्रेन में सवार होकर लुधियाना जा रहा था इसी दौरान ट्रेन में कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ खिला दिया और उसका सामान लेकर चले गए। रेलवे पुलिस के द्वारा व्यक्ति को सीतापुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। वहीं तहकीकात भी जारी है।