ऊंचाहार: राठौरन का पुरवा ऊँचाहार देहात स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई बाइक, मामला दर्ज
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के राठौरन का पुरवा ऊँचाहार देहात गाँव से गुजरे बाईपास पर बने रेलवे ब्रिज के नीचे क्रासिंग पार करते समय बाइक सवार की लापरवाही के कारण बाइक त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई, घटना में आरपीएफ ने उत्तराखंड प्रान्त के पौड़ी गढ़वाल जिले के मटयाली थाना इलाके के जमेली गाँव के बाइक सवार विवेक सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है।जांच शुरू की है।