इटारसी में 2023 में बनाए गए ओवरब्रिज की हालत दो साल में ही जर्जर हो गई है। आरोप है कि निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। मामले में करीब 12 बजे राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।