महाराजगंज: महाराजगंज में अनियंत्रित कार की टक्कर से खड़े ई-रिक्शा सहित कार होटल में घुसी, दो घायल और हजारों का हुआ नुकसान
4 जुलाई शनिवार की दोपहर 1:00 बजे एक अनियंत्रित कार सड़क के किनारे खड़े हुई ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सहित कार एक होटल में जा घुसी। होटल का एक कर्मचारी तथा ई रिक्शा का चालक मामूली रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। होटल मे रखा हुआ सामान तथा काउंटर आदि क्षतिग्रस्त होकर हजारों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।