बलवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े नव बजे मकान के सामने गड्ढा खोदने की बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में कुल 11 लोग घायल हुए हैं।